अपनी सखी ऐप
अपनी सखी ऐप का अपना खाता हटाएँ
यह पेज उन आशा, आशा सुपरवाइज़र और फ़ाउंडेशन कर्मचारियों के लिए है जो अपनी सखी ऐप इस्तेमाल करते हैं। अगर ऐप आपके पास है, तो उसकी होम स्क्रीन पर “मेरा खाता हटाएँ” भी दबा सकती हैं।
क्या मिटाया जाएगा
आपका साइन-इन, नाम, फ़ोन नंबर और सीखने की प्रगति 90 दिन बाद पूरी तरह मिटा दी जाएगी। आपका साइन-इन तुरंत बंद हो जाएगा।
क्या रखा जाएगा
आपके द्वारा दर्ज महिलाओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड नहीं मिटेंगे – वे आपकी सुपरवाइज़र को सौंप दिए जाएँगे। प्रमाणपत्र का नंबर रखा जाएगा।
90 दिन के अंदर फ़ाउंडेशन से कहकर इसे रद्द करवा सकती हैं।
यह पेज इस्तेमाल नहीं कर पा रहीं?
अपने नाम और ऐप में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबर के साथ [email protected] पर लिखें, हम आपकी मदद करेंगे।
[email protected]